नीरस मैचों में गढ़वाल, रॉयल रेंजर्स जीते
05-Sep-2022 07:51 PM 1234689
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (संवाददाता) गढ़वाल एफसी ने कुमार रोनाल्डो सिंह के आत्मघाती गोल से हिंदुस्तान एफसी को हराकर प्रीमियर फुटबाल लीग में पूरे अंक तो हासिल किए लेकिन पूर्व चैंपियन टीम अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। विजेता टीम को अपने गोलकीपर तरणजीत सिंह का शुक्रगुजार होना चाहिए जिसने चार सुंदर बचाव कर गढ़वाल को हिंदुस्तान एफसी से बचा लिया। तरणजीत को मैन आफ द मैच आंका गया। आज की जीत के साथ गढ़वाल ने कुल 23 अंक जुटा लिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^