नायडू ने दी राज्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
01-Nov-2021 10:30 AM 1234720
नयी दिल्ली 01 नवंबर (AGENCY) उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश तथा आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना की है। श्री नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि ये सारे राज्य राष्ट्र का गौरव है। श्री नायडू ने कहा, “आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा पंजाब प्रदेशों और अंडमान व निकोबार, लक्षदीव एवं पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना दिवस पर इन प्रदेशों के नागरिकों को उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।” उप राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी स्थापना से लेकर अब तक इन प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर सारे राष्ट्र को गर्व है। उन्होंने कहा, “भविष्य में भी आप सभी की उन्नति की कामना करता हूं। आप प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^