नायडू ने बिपिन चंद्र पाल को किया नमन
07-Nov-2021 11:34 AM 1234742
नयी दिल्ली 07 नवंबर (AGENCY) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देश में क्रांतिकारी विचारों के जनक बिपिन चंद्र पाल को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा है कि उनके लेखन ने राष्ट्रवादी भावना जागृत की। श्री नायडू ने रविवार को बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर जारी एक संदेश में यहां कहा कि वह स्वदेशी और स्वराज के पक्षधर थे। श्री नायडू ने कहा, “ भारत के स्वाधीनता आंदोलन में ‘क्रांतिकारी विचारों के जनक’ प्रख्यात विचारक बिपिन चंद्र पाल जी की जन्म जयंती पर ‘स्वदेशी’ और ‘स्वराज’ के लिए उनके आग्रह को विनम्र प्रणाम करता हूं। आपके लेखों ने जनसामान्य में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^