नानाजी देशमुख को नमन किया नायडू ने
11-Oct-2021 09:45 AM 1234728
नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (AGENCY) उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने समाज सेवी नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया है। श्री नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि नानाजी ने भारत में पहला ग्रामीण विश्व विद्यालय स्थापित किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उप राष्ट्रपति ने कहा, “प्रख्यात समाजसेवी और विचारक नानाजी देशमुख की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपने पहले ग्रामीण विश्विद्यालय की स्थापना कर गावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्म निर्भरता द्वारा ग्राम -विकास का अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^