Home
News Archive
नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 10 लोगों की मौत
Zuber Ansari
India
06-Nov-2021 08:25 AM
1234706
अबुजा 06 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कडुना के दो गांवों में बंदूकधारियों के अलग-अलग हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। प्रांतीय सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक शुक्रवार तड़के जांगो-कटफ क्षेत्र में यागबक और उनगवान रुहुगो गांवों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। हमले में 10 लोग मारे गये और कुछ अन्य घायल हुए हैं। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ भी की। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बंदूकधारी, जिनके होने का संदेह है , बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांवों में पहुंचे और घरों में आग लगाते हुए निवासियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रांतीय सरकार ने हमलों की जांच और पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।...////...
«
ड्रोन हमले में घायल इराकी प्रधानमंत्री ने संयम बरतने की अपील की
World
»
यूएनएससी की इथियोपिया पर विशेष बैठक बुलाने की अपील
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
naaijeeriya-men-bamdookadhaariyon-ke-hamale-men-10-logon-kee-mauta
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/naaijeeriya-men-bamdookadhaariyon-ke-hamale-men-10-logon-kee-mauta
PAGETOP:
ERROR: