मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई
31-Jul-2022 09:44 AM 1234692
नयी दिल्ली 31 जुलाई (AGENCY) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट किया, “राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और अपने छड़ उठाकर उसे प्रमाणित किया। प्रत्येक भारतीय आपकी सफलता की प्रसन्नता साझा करे।” ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक हासिल किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^