मुर्मू ने राजस्थान की जनता को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
30-Mar-2023 11:03 AM 1234789
नयी दिल्ली, 30 मार्च (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राजस्थान के लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्रीमती मुर्मू ने अपने ट्वीट में कहा “ राजस्थान दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कहा, “संस्कृति, सत्कार, शौर्य और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान हैं। मेरा विश्वास है कि ऐसी विशेषताओं के बल पर राज्य के निवासी सुनहरे भविष्य का निर्माण करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे।...////...
© 2026 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^