मुर्मू, धनखड़ और मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई
02-Jun-2023 12:12 PM 1234679
नयी दिल्ली, 02 जून (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “तेलंगाना के लोगों को स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं! वनों और वन्य जीवन से संपन्न, तेलंगाना को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाशाली लोगों का भी विशिष्ट आशीर्वाद प्राप्त है। यह खूबसूरत राज्य नवाचार और उद्यमिता के हब के रूप में उभर रहा है। तेलंगाना के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।” श्री धनखड़ ने कहा, “तेलंगाना के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई! राज्य अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और संपन्न उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। वर्षों से, तेलंगाना के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य निरंतर समृद्ध होता रहे और गौरव की नई ऊंचाइयों को छुए।” श्री मोदी ने कहा, “तेलंगाना के स्थापना दिवस पर, इस अद्भुत राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। इसके लोगों के कौशल और इसकी सांस्कृतिक समृद्धि की बहुत प्रशंसा की जाती है। मैं तेलंगाना की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^