मुर्मू और धनखड़ ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई
05-May-2023 01:32 PM 1234683
नयी दिल्ली, 05 मई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। श्रीमती मुर्मू ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट कर कहा, “ बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने अपने संदेश में कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध ने हमें आत्मज्ञन, सहिष्णुता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।उनका सरल और प्रभावी उपदेश हम सबको प्रेम, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, “महात्मा बुद्ध का जीवन आत्मनियंत्रण और अनुशासन का उत्तम उदाहरण है तथा उनकी शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानव जाति का मार्गदर्शन कर रही हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को मन, वचन और कर्म से अपने आचरण में अपनायें तथा गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।” श्री धनखड़ ने कहा, “बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई! यह गौतम बुद्ध की गहन शिक्षाओं पर चिंतन करने का दिन है, जिन्होंने मानवता को विचार और कर्म में श्रेष्ठता की ओर ले जाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा, “इस शुभ अवसर पर, आइए हम खुद को भगवान बुद्ध के धम्म के सिद्धांतों के प्रति फिर से समर्पित करें और करुणा एवं दया के गुणों को अपनाने का प्रयास करें।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्विटर पर कहा, “भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं का सार्वभौमिक महत्व है। सत्य, करुणा, अहिंसा और समानता के आदर्शों ने हमारी सभ्यता पर गहरा प्रभाव डाला है।” श्री खड़गे ने कहा, “बुद्ध पूर्णिमा पर हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी सद्भाव, बंधुत्व और सदाचार के परिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^