मुंबई में आयकर छापा, दो करोड़ नकद और डेढ़ करोड़ के आभूषण जब्त
03-Mar-2022 03:04 PM 1234740
नयी दिल्ली 03 मार्च (AGENCY) आयकर विभाग ने बृहणमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ ठेकेदारों, एक प्रमुख व्यक्ति और उनके सहयोेगियों के यहां की छापेमारी में दो करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और डेढ़ करोड़ मूल्य के आभूषण जब्त किये हैं। विभाग ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गत 25 फरवरी को यह कार्रवाई की गयी थी। यह छोपमारी 35 परिसरों पर की गयी। छापेमारी के दौरानकई दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और लूज पेपर जब्त किये गये। इन साक्ष्यों से स्पष्ट पता चलता है कि इन ठेकेदारों और एक प्रमुख व्यक्ति के बीच सांठगांठ थी। इस दौरान तीन दर्जन ऐसी अचल संपत्तियाें का पता चला है जिनका मूल्य 130 करोड़ रुपये से अधिक है। ये संपत्तियां इन ठेकेदारों, के नाम पर हैं या उनके सहयोगियों के नाम हैं या बेनामी है। इस दौरान यह भी पता चला है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन हुआ और इसमें विदेशी क्षेत्र की अवैध धनराशि का भी उपयोग किया गया है। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि इन ठेकेदारों ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की आय को छुपाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^