मुझे टेस्ट टीम की घोषणा से डेढ़ घंटे पहले ही वनडे वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था : विराट
15-Dec-2021 05:21 PM 1234703
मुंबई, 15 दिसम्बर (AGENCY) भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टेस्ट टीम की घोषणा होने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। इसकी सूचना उन्हें मुख्य चयनकर्ता से मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध हैं और मीडिया में उनके आराम करने के रिपोर्ट्स झूठे हैं। इसके अलावा उनकी इस बारे में टीम प्रबंधन से कोई बात नहीं हुई। रोहित शर्मा को साउथ अफ़्रीका दौरे से पहले वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। इसके अलावा उन्हें टेस्ट टीम की उपकप्तानी की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई। रोहित हेमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे से हट चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^