मोदी सरकार ने भारत का बढ़ाया दुनिया में रुतबा : जनरल वीके सिंह
15-Jun-2022 09:27 PM 1234685
बुलंदशहर, 15 जून (AGENCY) केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार के पिछले आठ साल के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर लगभग सभी क्षेत्रों में भारत की ताकत बढ़ने से देश की प्रतिष्ठा में चार चांद लग गये हैं। जनरल सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आहूत गरीब कल्याण सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लगे हैं, यह बात अब विदेश जाने पर हर भारतवासी को महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मंत्री रहते 60 देशों की यात्रायें कर चुके हैं। इस दौरान दुनिया के अधिकांश देशों के राष्ट्राध्यक्ष उनसे प्रधानमंत्री मोदी की अपने देश में यथाशीघ्र यात्रा का कार्यक्रम बनाये जाने की इच्छा जरूर प्रकट करते हैं। इस सम्मेलन में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी हिस्सा लिया। जनरल वीके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देश के सभी धर्म एवं वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि देश विषम व कठिन परिस्थितियों के दौर से निकलते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^