मोदी ने सुहास यथिराज से बात कर उन्हें बधाई दी
05-Sep-2021 10:44 AM 1234758
नयी दिल्ली 05 सितम्बर (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालिंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले सुहास यथिराज से बात कर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समूचे देश को सुहास पर गर्व है। वहीं सुहास ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसे एशियाई खेलों के बाद प्रधानमंत्री के साथ की मुलाकात याद है जब उन्होंने खिलाडियों को उत्साहित कर उनका हौसला बढाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के वे शब्द भी याद हैं जब उन्होंने खिलाडियों के टोक्यो रवाना होने से पहले कहा था कि अपने खेल पर फोकस करो और परिणाम पर नहीं। उन्होंने निरंतर समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि सुहास ने पैरालिंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^