मोदी ने प्रवीण कुमार से बात कर बधाई दी
03-Sep-2021 11:18 AM 1234758
नयी दिल्ली 03 सितंबर (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार से बात कर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी ने प्रवीण कुमार से बात कर उन्हें रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रवीण कुमार की मेहनत और उनके कोच तथा परिवार से प्रवीण को मिले सहयोग की भी सराहना की। प्रवीण कुमार ने शुभकामनाओं तथा बधाई के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है साथ ही उन्होंने एशिया का रिकॉर्ड भी बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^