मोदी ने ‘जिज्ञासा’ क्विज के विजेताओं को बधाई दी
14-Aug-2023 12:28 PM 1234696
नयी दिल्ली 14 अगस्त (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेले गये दुनिया के सबसे बड़े क्विज़ में से एक ‘जिज्ञासा’ के विजेताओं को बधाई दी है। श्री मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट को साझा करते हुए अपने ट्वीट में कहा , “ ‘जिज्ञासा’ के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक व्यापक प्रयास था जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में ज्ञान बढ़ाना है। इस क्विज़ के लिए ऐसी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखकर खुशी हुई।” ‘जिज्ञासा’ भारत की प्राचीन सभ्यता के मूल्यों, सांस्कृतिक विकास, समृद्ध अतीत और लोकाचार के गौरवशाली समागम के बारे में 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गयी दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ में से एक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^