मोदी के आह्वान पर कुचामन सिटी में पूनियां के साथ कार्यकर्ता और आमजन ने निकाली तिरंगा यात्रा
13-Aug-2023 10:17 PM 1234691
कुचामन सिटी, 13 अगस्त (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कुचामन सिटी में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कुचामन सिटी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में 2100 से अधिक गाड़ियों के काफिले में कई किलोमीटर तक हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता और आमजन भारत माँ के जयकारे लगाते हुये जोश और उत्साह के साथ शामिल हुये जिससे माहौल देश भक्तिमय बन गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^