मिस्र ने किया सीरिया में आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान
10-Apr-2023 10:46 AM 1234674
काहिरा, 10 अप्रैल (संवाददाता) मिस्र ने रविवार को सीरिया की सुरक्षा एवं स्थिरता को बहाल करने के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान किया। मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री सामेह शौकरी ने सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन के साथ एक फोन कॉल के दौरान सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के अनुरूप, सीरिया में एक व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए श्री पेडरसन के सभी प्रयासों को मिस्र का पूर्ण समर्थन दोहराया। संयुक्त राष्ट्र के दूत ने मिस्र को उसके योगदान और सीरियाई संकट को हल करने में किये जा रहे उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बयान के अनुसार श्री शौकरी और श्री पेडरसन ने सीरियाई लोगों की पीड़ा कम करने के उपायों पर भी चर्चा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^