मिजोरम में पुल ढ़हने की घटना पर मोदी, शाह, केजरीवाल ने जताया शोक
23-Aug-2023 05:13 PM 1234684
नयी दिल्ली 23 अगस्त (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मिजोरम में पुल ढहने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें 17 श्रमिकों की मौत हो गई। श्री मोदी ने कहा, “मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।” श्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे। श्री शाह ने राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की तथा उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। श्री शाह ने ट्विटर पर लिखा, “मिजोरम में दुखद दुर्घटना से दुखी हूं। मैंने मिजोरम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन मौके पर हैं तथा बचाव अभियान चला रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” मिजोरम की घटना पर अपना दुख जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मिजोरम में हुई दुखद घटना से गहरा दुख हुआ, जहां सायरांग में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया। मेरी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति हैं, मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। आइए इस कठिन समय में एकजुट रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^