मेक्सिको में सड़क दुर्घटना में 10 क्यूबाई प्रवासियों की मौत
02-Oct-2023 09:04 AM 1234673
मेक्सिको सिटी, 02 अक्टूबर (संवाददाता) क्यूबा के 27 नागरिकों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक दक्षिण मेक्सिको के सीमावर्ती राज्य चियापास में पलट गया। जिससे उसमें सवार 10 महिलाओं की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि पिजिजियापान-टोनाला राजमार्ग के तटीय क्षेत्र में सुबह-सुबह यह दुर्घटना हुई। बताया गया है कि, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, उसने इकाई पर नियंत्रण खो दिया और पलट गई। उन्होंने बताया कि चालक फरार हो गया। बचाव दल ने घायलों में से 16 को पिजिजियापान शहर के एक अस्पताल में और अन्य को हुइक्स्टला शहर में स्थानांतरित कर दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचने के इच्छुक प्रवासियों के लिए मेक्सिको एक सामान्य पारगमन मार्ग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^