मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का किया दौरा
17-Jan-2022 06:27 PM 1234688
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (AGENCY) टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता वेट लिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू ने सोमवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक भारतीय से बलिदान और वीरता के प्रतीक का दौरा करने का आग्रह किया। 40 एकड़ के ओपन एयर मेमोरियल में अपनी यात्रा के दौरान मीराबाई ने कहा, "दिल्ली में आमतौर पर मैं टूर्नामेंट खेलने के लिए आई हूं, लेकिन इस बार मैंने इस यात्रा को अपने कार्यक्रम में शामिल किया है। यह स्थान न केवल सशस्त्र बलों बल्कि हर भारतीय को गर्व प्रदान करता है।" उन्होंने कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि कैसे इस स्मारक के निर्माण ऐतिहासिक चक्रव्यूह से प्रेरित है और इसमें देश के सपूतों द्वारा लड़े गए युद्ध के दृश्यों को दर्शाते हुए कांस्य भित्ति चित्रों से सजी दीवारें हैं।" मीराबाई ने कहा, "यहां आने के बाद मुझे लगा कि हर भारतीय को अपने जीवन में कम से कम एक बार इस जगह की यात्रा करनी चाहिए।" इस बीच भारतीय वेट लिफ्टर ने शहीद मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। सिंह मारीबाई के मूल राज्य मणिपुर से हैं। गौरतलब है कि स्मारक 1947 के बाद से भारत के गौरवशाली युद्ध इतिहास को दर्शाते है। इसमें युद्ध के गुमनाम नायकों की कहानियों, यात्रा और संघर्षों को अनुवादित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^