मीनाक्षी लेखी ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां और किया कांग्रेस पर प्रहार
10-Jun-2023 07:43 PM 1234669
फिरोजाबाद 10 जून (संवाददाता) केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की जनता को बताते हुए 2024 में फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने की अपील आज की। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार को‌ केंद्र में स्थापित करने का संकल्प उपस्थित जनसमूह के बीच कराया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^