मऊ : भाजपा नेता की थाने में हुई जमकर धुनाई, लाइन हाजिर किये गए पुलिसकर्मी
06-Oct-2022 06:31 PM 1234665
मऊ, 06 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र में सोना कारोबारी और भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सौरव गुप्ता को थानाध्यक्ष कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटने के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र में सौरभ गुप्ता व पिंटू पांडेय नामक दो युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में मधुबन थाने से संबंधित एक एसआई एवं एक पुलिस जवान को लाइन हाजिर कर मामले की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^