प्रयागराज, 21 जुलाई (संवाददाता) मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में केन्द्र और मणिपुर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रर्दशन किया। जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर केन्द्र की मोदी सरकार और मणिपुर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर लिए नारेबाजी कर रहे थे।...////...