मलेशिया में कोरोना के 4744 नए मामले, 12 की मौत
27-Jan-2022 08:41 AM 1234682
कुआलालम्पुर 27 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) मलेशिया में कोरोना वायरस के 4744 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इसके बाद यहां इस संक्रमण से प्रभावित होने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 28,44,969 हो गयी। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार मध्यरात्रि तक पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किये गये नए मामलों में 429 मामले विदेशों से आए हुए लोगों से संबंधित हैं। वहीं 4315 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। इस दौरान इस महामारी से 12 मरीजों की मौत हुयी, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 31,930 हो गयी। मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 3646 लोग कोरोना से ठीक हुए। इसके बाद इस महामारी को मात देने वाले कुल लोगों की संख्या 27, 66,254 हो गयी। मौजूदा समय में यहां कोरोना 46,785 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 129 का उपचार गहन चिकित्सा कक्ष में चल रहा है। वहीं 72 लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^