11-Jan-2022 09:27 AM
1234719
कुआलालम्पुर 11 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) मलेशिया में कोरोना वायरस के 2641 नए मामले दर्ज किये गये हैं तथा इस महामारी की वजह से 18 और लोगों की जान चली गयी।
यह जानकारी मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार मध्य रात्रि तक कोविड-19 के 2641 नए मामले दर्ज किये और इसके बाद देश में इस प्राण घातक विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 27, 88, 860 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए मामलों में से 338 मामले विदेशों के आए लोगों से संबंधित है, जबकि 2303 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं। वहीं कोविड-19 के कारण देश में 18 और मरीजों की मौत हुयी है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 31696 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 2808 और मरीजों के ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों के छुट्टी दे दी गयी है, जिसके बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 27,17,422 हो गयी। इस समय देश में कोरोना के 39742 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 253 लोगों का गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार किया जा रहै तथा 106 लोगों को ऑक्सीन की जरूरत पड़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार को 2,23,463 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गयी। देश की 79.2 फीसदी आबाद को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जबकि 78.6 फीसदी आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुकी है। वहीं 24.6 प्रतिशत आबाद को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।...////...