19-Mar-2022 11:41 AM
1234684
कुआलालंपुर,19 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) मलेशिया में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 24,241 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 39,51,678 हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, इन मामलों में 521 संक्रमितों की पुष्टि विदेशों से आए लोगों से हुई है तथा 23,720 स्थानीय मामले हैं।
वहीं, इस दौरान 59 और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 34,244 हो गयी।
इसी अवधि में 26,615 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 36,23,068 हो गयी। वर्तमान समय में यहां 2,94,366 सक्रिय मामले हैं।...////...