मलेशिया में 334 और कोरोना संक्रमितों की मौत
22-Sep-2021 09:36 AM 1234727
कुआलालम्पुर 22 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मलेशिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,759 नये मामले सामने आये तथा 334 संक्रमितों की मौत हो गयी। मलेशिया के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 21 लाख 27 हजार 934 हो गया। वहीं मृतकों की संख्या 24,078 हो गयी है। इसी दौरान 16,650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 18 लाख 97 हजार 383 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। अभी यहां 2,06,473 सक्रिय मामले हैं। मलेशिया में कुल आबादी में से करीब 68 प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन के कम से कम एक डोज दिये गये हैं जबकि 57.5 फीसदी लोगों को पूरे डोज दिये जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^