मैक्सिको में बस दुर्घटना में 21 यात्रियों की मौत, 30 घायल
27-Nov-2021 03:13 PM 1234677
मैक्सिको, 27 नवंबर (वार्ता/स्पूतनिक) उत्तरी अमेरिका के मध्य मेक्सिको में एक बस दुर्घटना में 21 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य 30 यात्री घायल हो गए। ला रेजोन डे मैक्सिको अखबार ने यह जानकारी दी। अखबार के मुताबिक, मेक्सिको के जोकुईसिंगो नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार को यह हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस एक घर में घुस गयी। जिससे 21 यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी और अन्य 30 यात्री घायल हो गए। अखबार के अनुसार इसी बीच अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करायी गईं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^