मैक्रों फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के आकांक्षी
05-Jan-2022 09:00 AM 1234688
पेरिस 05 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्पष्ट किया है कि वह फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहते हैं हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर खुद को उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। श्री मैक्रों ने ला पेरेसियन समाचारपत्र के पाठकों के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा , “ कोई झूठी उम्मीद नहीं है। मैं इस संबंध में अनुकूल स्थितियों और राजनीतिक समीकरणों के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर स्पष्ट करुंगा।” उन्होंने कहा , “ यह निर्णय मेरे भीतर मजबूती से घर कर रहा है। मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि मैं जहां तक चाहूं , जा सकता हूं।” फ्रांस में आगामी अप्रैल में राष्ट्रपति चुनाव होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^