महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं पंजाब की महिला खिलाड़ी:हेयर
18-Jul-2023 07:02 PM 1234690
चंडीगढ़,18 जुलाई (संवाददाता) पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने क्रिकेटर कनिका आहूजा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुने जाने पर मुबारकबाद देते हुये उसे आने वाले एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। मीत हेयर ने मंगलवार को कहा कि पटियाला की रहने वाली 20 वर्षीय कनिका ने इससे पहले भारत –ए , घरेलू क्रिकेट में पंजाब और महिला प्रीमियर लीग में बंगलोर की टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब की महिला खिलाड़ी क्रिकेट खेल में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन दयोल, तानिया भाटिया के बाद अब कनिका ने भारतीय टीम में जगह बना कर पंजाब का नाम रोशन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^