महाना ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें
30-Aug-2023 09:10 PM 1234673
लखनऊ 30 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन भारतीय लोक-जीवन में भाई बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास की सुन्दर परम्परा का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है। श्री महाना ने कहा भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षा सूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु की कामना करते है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध दीर्घायु और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^