मदरसों पर भाजपा की टेढ़ी नजर, तुष्टीकरण के नाम पर मुस्लिमों का दमन जारी : मायावती
09-Sep-2022 05:59 PM 1234673
लखनऊ, 09 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में मुस्लिम समाज को तुष्टीकरण के नाम पर आतंकित कर इनका दमन किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मदरसों की जांच के फैसले से स्पष्ट है कि भाजपा की मदरसों पर टेढ़ी नजर है। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि पहले कांग्रेस के शासनकाल में इस तरह की संकीर्ण राजनीति के कारण इस समुदाय काे तुष्टीकरण की राजनीति का शिकार होना पड़ा और अब यह सिलसिला भाजपा की सरकारों में भी जारी है। उन्होंने इसे दुखद एवं निंदनीय बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^