सहारनपुर, 24 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माता शाकम्बरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लेने गुरूवार को यहां आयेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री योगी सरसावा हवाई अड्डे पर दोपहर 12.25 पर उतरेंगे और वहां से पौने एक बजे माता शाकम्बरी राजकीय यूनिवर्सिटी पुंवारका जाएंगे जहां वे यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वहीं पर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कल ही सहारनपुर में रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव का भी कार्यक्रम है। वंदे भारत ट्रेन का कल देहरादून से आनंद विहार जाने के रूट पर सहारनपुर में दोपहर सवा दो बजे कार्यक्रम है। जिसमें सहारनपुर के नागरिक रेल मंत्री का इस महत्वपूर्ण ट्रेन को इस रूट पर चलाने और सहारनपुर में उसका पांच मिनट का ठहराव करने के लिए अभिनंदन करेंगे और आभार व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।...////...