मारीशस के राष्ट्रपति ने किये श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन
21-Nov-2022 06:28 PM 1234689
अयोध्या, 21 नवम्बर (संवाददाता) मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वी सिंह रूपन एवं उनकी पत्नी संयुक्ता रूपन ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका। मॉरीशस के राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी समेत मॉरीशस से सात सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका। मारीशस के राष्ट्रपति ने श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे रामलला का मंदिर का भी बड़ी बारीकी से अवलोकन करने के साथ-साथ वहां कार्यरत इंजीनियरों से भी जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर व रामलला का दर्शन पूजन के साथ-साथ प्रसिद्ध कनक भवन मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^