मान ने जर्मनी दौरे पर विभिन्न वैश्विक कंपनियों को पंजाब में निवेश का दिया न्योता
13-Sep-2022 06:54 PM 1234685
म्यूनिख, 13 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जर्मनी दौरे के पहले दिन कल प्रदेश को निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बताते हुए अलग-अलग नामी कंपनियों के साथ विचार-विमर्श किया और उनको पंजाब में निवेश करने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री को सीईओ मेसे मुचे जीएमबीएच डॉ. रीनहार्ड फीफर ने फूड इंडस्ट्री के लिए विश्व के प्रमुख व्यापारिक मेले ड्रिंकटैक 2022 में शामिल होने के लिए न्योता दिया था। समारोह में औद्योगिक नेताओं के साथ एक के बाद एक विचार-चर्चा के दौरान उन्होंने विश्व के उद्योगपतियों को अगले साल 23-24 फरवरी को होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^