मां बनने के बाद जीवन में 360 डिग्री बदलाव आया: दीपिका
07-Nov-2023 01:36 PM 1234677
पणजी, 7 नवंबर (संवाददाता) पूर्व विश्व नंबर-1 तीरंदाज और अर्जुन अवॉर्डी दीपिका कुमारी ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद पिछले एक दशक से अधिक समय तक विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ओलंपियन और दो बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता दीपिका ने दिसंबर 2022 में बेटी वेदिका को जन्म देने के बाद से तीरंदाजी से ब्रेक ले लिया था। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने दिखाया कि लंबे अंतराल से उनकी भूख कम नहीं हुई है। उन्होंने हरियाणा की संगीता को 6-2 से हराकर रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्वर्ण और निर्मल चौहान के साथ मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने दीप्ति कुमारी और कोमलिका बारी के साथ मिलकर महिला टीम को रजत पदक दिलाया। दीपिका, कोमलिका और दीप्ति को फाइनल में हरियाणा से शूट-आउट में हार का सामना करना पड़ा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^