लोक कलाओं की परम्पराओं को बचाए रखने की जरूरत-मिश्र
20-Aug-2022 07:48 PM 1234673
जयपुर, 20 अगस्त (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आधुनिकता के शोरगुल में लोक कलाओं की हमारी परम्पराओं को बचाए रखने की जरूरत बताते हुए लोक कलाओं की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही विरासत को समय संदर्भों के साथ संरक्षित और विकसित करने का आह्वान किया है। श्री मिश्र आज यहां राजभवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् द्वारा आयोजित ‘कला संवाद’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे यहां शास्त्रीय नृत्य और संगीत के घराने हैं, उसी तरह राजस्थान में लोक कलाओं के घराने हैं। इन घरानों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजकर रखा है। उन्होंने ऐसे कलाकारों को सरकार और समाज द्वारा मिलकर सहयोग करने और सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए भी मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^