लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने: शिवराज
18-Oct-2022 11:23 PM 1234799
भोपाल, 18 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम की बेहतर तैयारी की जाए। राज्य स्तरीय दो नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें प्रदेश की सभी लाड़ी लक्ष्मियों, 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ के अतिथियों को भी वर्चुअली जोड़ा जाए। कार्यक्रम जिज्ञासा से भरा हो। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान योजना के लांचिंग कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^