क्यूबा में कोरोना के 877 नए मामले
25-Mar-2022 08:41 AM 1234720
हवाना, 25 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) क्यूबा में पिछले 24 घंटे में कोराेनावायरस संक्रमण के 877 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान एक भी मरीज की महामारी से मौत नहीं हुई है। नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमिताें की संख्या 1,084,568 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 8,508 तक पहुंच गया है। जन स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कैरिबियाई सागर में स्थित इस द्वीपीय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,486 है। यहां के सिएगो डी अविला शहर में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है, यहां 158 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 115 मामलों के साथ सेंटिआगो डे क्यूबा दूसरे स्थान पर है और कैमागुए 93 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि 1 करोड़ 12 लाख की आबादी वाले क्यूबा में 99 लाख लोग पूर्ण रूप से टीकाकृत हैं, जबकि 61 लाख लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवा लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^