क्वेटा में हथगोले से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
11-Aug-2023 09:23 AM 1234688
इस्लामाबाद, 11 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हथगोले से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्वेटा पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब एक अज्ञात हमलावर ने पाकिस्तान के आगामी स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडे और बैज बेचने वाली एक दुकान पर हथगोला फेंका। पुलिस ने बताया कि हमले में तीन लोग घायल हो हुए थे जिनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है और अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^