Home
News Archive
कोविड टीकाकरण में 215.26 करोड़ से अधिक टीके लगे
Zuber Ansari
India
12-Sep-2022 11:21 AM
1234683
नयी दिल्ली 12 सितंबर (संवाददाता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 215.26 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 15 करोड़ 26 लाख 13 हजार 49 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5221 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 47 हजार 176 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.82 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 5975 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 39 लाख 25 हजार 239 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 84 हज़ार 965 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 95 लाख 93 हजार 391 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
«
विश्व भर में, आधुनिक दासता के शिकार हैं पांच करोड़ लोग
India
»
शाह,जगन ने कृष्णम राजू के निधन पर व्यक्त किया शोक
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
kovid-teekaakaran-men-215-26-karodah-se-adhik-teeke-lage
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/kovid-teekaakaran-men-215-26-karodah-se-adhik-teeke-lage
PAGETOP:
ERROR: