कोविड टीकाकरण में 214.55 करोड़ से अधिक टीके लगे
09-Sep-2022 11:53 AM 1234666
नयी दिल्ली 09 सितंबर (संवाददाता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 214.55 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 14 करोड़ 55 लाख 91 हजार 100 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 6093 नये मरीज सामने आये। इनके साथ ही, देश में कोरोना रोगियों की संख्या 49 हजार 636 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 6768 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 39 लाख छह हजार 972 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.70 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 16 हज़ार 504 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 87 लाख 10 हजार 787 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^