कोविड टीकाकरण में 213.20 करोड़ से अधिक टीके लगे
04-Sep-2022 11:14 AM 1234681
नयी दिल्ली 04 सितंबर (संवाददाता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 213.20 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 13 करोड़ 20 लाख 43 हजार 050 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 6809 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 55 हजार 114 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.12 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 8414 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 38 लाख 73 हजार 430 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 20 हज़ार 820 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88.71 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^