कोविड टीकाकरण में 211.39 करोड़ से अधिक टीके लगे
27-Aug-2022 11:03 AM 1234672
नयी दिल्ली 27 अगस्त (संवाददाता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 211.39 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 11 करोड़ 39 लाख 81 हजार 444 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 9520 नये मामले सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 87,311 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 12,875 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 37 लाख 83 हजार 788 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.62 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 81 हज़ार 205 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 47 लाख 20 हजार 250 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^