कोविड टीकाकरण में 209.40 करोड़ से अधिक टीके लगे
20-Aug-2022 10:53 AM 1234688
नयी दिल्ली 20 अगस्त (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 209.40 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 9 करोड़ 40 लाख 48 हजार 140 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 13 हजार 272 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख एक हजार 166 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.23 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 13 हजार 900 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 36 लाख 99 हजार 435 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 15 हज़ार 231 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 21 लाख 88 हजार 283 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^