कोविड टीकाकरण में 203.60 करोड़ से अधिक टीके लगे
29-Jul-2022 11:36 AM 1234710
नयी दिल्ली 29 जुलाई (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 203.60 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब तीन करोड़ 60 लाख 46 हजार 307 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 20 हजार 407 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 43 हजार 988 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.33 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 22 हजार 697 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 33 लाख नौ हजार 484 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.47 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 98 हजार 761 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 87 करोड़ 44 लाख छह हजार 798 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^