कोविड टीकाकरण में 199 करोड़ टीके लगे
12-Jul-2022 11:19 AM 1234685
नयी दिल्ली 12 जुलाई (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 199 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 199 करोड़ 59 हजार 536 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 13 हजार 615 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 31 हजार 43 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.30 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.23 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 13 हजार 265 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 29 लाख 96 हजार 427 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 21 हजार 292 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86 करोड़ 73 लाख 10 हजार 272 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^