कोविड टीकाकरण में 199.47 करोड़ टीके लगे
15-Jul-2022 12:25 PM 1234670
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 199.47 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 199 करोड़ 47 लाख 34 हजार 994 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 20 हजार 38 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 39 हजार 73 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.44 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 994 लोग कोविड से मुक्त हुये हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 46 हजार 350 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.48 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 50 हजार 820 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 86 करोड़ 86 लाख 15 हजार 168 कोविड परीक्षण किये जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^