कोविड टीकाकरण में 196 करोड़ टीके लगे
18-Jun-2022 10:44 AM 1234684
नयी दिल्ली 18 जून (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 196 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 196 करोड़ 42 हजार 768 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 13 हजार 216 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 68 हजार 108 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.16 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 8,148 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 84 लाख 67 हजार 924 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.63 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 84 हजार 624 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85 करोड़ 73 लाख 95 हजार 624 कोविड परीक्षण किए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^