कोविड टीकाकरण में 196.32 करोड़ टीके लगे
21-Jun-2022 10:35 AM 1234675
नयी दिल्ली 21 जून (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 196.32 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 196 करोड़ 32 लाख 43 हजार 003 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 13 लाख 00 हजार 024 टीके लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के नौ हजार 923 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 33 लाख 18 हजार 696 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 7,293 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 27 लाख 15 हजार 193 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.61 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 88 हजार 641 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85.85 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^